छपरा में स्कूली वैन में लगी आग, 10 बच्चें झूलसे, 5 की हालत गंभीर, शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया
छपरा। छपरा में स्कूली वैन में बच्चों के झुलसने का मामला सामने आया है। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ में हुआ है । जब स्कूली वैन बच्चों को लेकर विद्यालय से घर आ रहा था। तभी अचानक से आग लग गई । इस आगलगी में 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए है । जिन्हें ईलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। है। पांच बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिन्हें icu में भर्ती कराया गया है। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के दाढ़ी बाढ़ी गांव में घटित हुआ है। सभी बच्चे न्यू गुरुकुल शिक्षा निकेतन विद्यालय कोल्हुआ के थे। जो क्लास करके वापस अपने घर जा रहे थे। तेज गर्मी के चलते स्कूल वैन में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग पकड़ लिया। बंद गाड़ी होने के चलते ज्यादा बच्चे झुलस गए। घटना के बाद स्थानिय लोगो के तत्परता से सभी बच्चों को शीशा तोड़कर बाहर निकाल लिया गया।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए घायल बच्चों के परिजन ने बताया कि सभी बच्चे मारुति वैन ओमनी में 10 बच्चे आ रहे थे। अचानक से तेज गर्मी में शॉर्ट सर्किट में आग पकड़ लिया। जबतक ड्राइवर कुछ समझ पाता आग ने पूरे गाड़ी को अपने चपेट में ले लिया। जिसमे 10 बच्चें झुलस गए। जिसमे से पांच लोगों की स्थिति गंभीर बनी है । स्थानीय लोगो के तत्परता से सभी बच्चों को गाड़ी से निकाल बनियापुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ से पांच बच्चों की स्थिति गंभीर होने से ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार राय ने बताया कि स्कूली वैन में आग लगने से कुछ बच्चे झुलस गए है। जिनका ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है कि अच्छे से ईलाज किया जाय।गार्जियन द्वारा बताया गया है कि बनियापुर कोल्हुआ का विद्यालय है जिसके बच्चे वैन से घर आ रहे थे तभी यह घटना हुई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी



