सारण में खुद श्रम मंत्री ने शिविर लगाकर मजदूरों का किया निबंधन

छपरा : श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा है कि राज्य मे गांव स्तर पर श्रमिक के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से शिविर लगाकर श्रमिकों को लाभ पहुँचाया जा रहा है।मंगलवार गड़खा प्रखंड क्षेत्र के फेरूसा पंचायत के मुबारकपुर गाँव में बीओसीडब्ल्यू बोर्ड के द्वारा श्रमिकों के निबंधन के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि श्रमिकों का निबंधन कराया जा रहा है। मातृत्व लाभ, परिवारिक पेंशन, नगद पुरस्कार, विवाह के लिए वित्तीय सहायता, सामान्य मृत्यु,एक्सीडेंट, बच्चियों की शिक्षा के साथ साथ 16 तरह की योजनाओं को श्रम विभाग ने चिन्हित किया गया।
उन्होंने कहा कि कैंप के माध्यम से नौजवानों को विभिन्न क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा,इसके प्रति सरकार गंभीर है। इस दिशा मे लगतार कर्रवाई की जा रही है। मौके पर उपस्थित श्रम अधीक्षक कुमार आलोक ने बताया कि बी ओसीडब्ल्यू बोर्ड के तहत श्रमिक निबंधन के लिए 90 दिन की न्यूनतम मजदूरी है।
निबंधन के लिए आधार और बैंक पासबुक के साथ श्रमिक अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर रजिस्ट्रेशन करा सकते है। कैम्प का संचालन प्रवर्तन पदाधिकारी स्वाति चौधरी ने की। जिसमें जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों मजदूर शामिल हुए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमFebruary 25, 2026Saran News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो अभियुक्तों को 4-4 साल की सजा व 2-2 लाख जुर्माना
छपराFebruary 25, 2026छपरा में बनेगा आधुनिक विरासत केंद्र, पुरातात्विक स्थलों के विकास की कार्ययोजना तैयार
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह







