छपरा में आंख फोड़कर निर्मम तरीके से युवक की हत्या, SP ने कही ये बात…

छपरा। सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की आंख फोड़ कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. उसका शव अवतार नगर थाना क्षेत्र स्थित संठा रामू टोला गांव स्थित सरसो के खेत से बरामद किया गया है. सरसों के खेत में शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. मृत युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बतायी जा रही है. ग्रामीणों की सूचना के बाद अवतार नगर थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है।
इस मामले में अवतार नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि संठा रामू टोला गांव स्थित सरसो के खेत से 25 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया गया है.
सारण के एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि सारण जिला के अवतारनगर थानांतर्गत एक अज्ञात शव मिला। जिस संबंध में थानाध्यक्ष, अवतार नगर द्वारा शव की पहचान राजन नट उम्र – 20 वर्ष पिता-इस्लाम नट सा0-भलुआ थाना- मांझी के रूप की गई,तथा उसके परिजनों द्वारा बताया गया की मेरा बेटा घरेलू विवाद की वजह से करीब 10 दिनों से फरार था । इस संबंध में थानाध्यक्ष, अवतार नगर द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



