सारण में बाइक सवार अपराधियों ने कट्टे का भय दिखाकर 65 हजार रूपये लूटा

छपरा। जिले के माँझी थाना क्षेत्र के नरवन गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने कट्टे का भय दिखाकर एकमा के एक ब्यवसाई से लगभग 65 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना के सम्बंध में पूछे जाने पर पीड़ित एकमा के प्रसिद्ध ब्यवसाई मुन्ना सिंह भवानी ने बताया कि सोमवार की शाम उनके कर्मचारी क्रमशः कुमना जलालपुर निवासी मनोज सिंह तथा एकमा के एकारी निवासी रवि सिंह महम्मदपुर से बकाया रकम की वसूली कर अपनी बाइक से लौट रहे थे।
इस बीच होंडा स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनका पीछा कर नरवन गांव से पहले सुनसान स्थान पर उन्हें घेर लिया तथा कट्टा लहराते हुए उनके जेब से रखे लगभग 65 हजार रुपये छीन कर भाग निकले। बाद में लूट के शिकार कर्मचारियों ने माँझी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची माँझी थाना पुलिस मामले की जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन







