अधिवक्ता व समाजसेवी के पिता के निधन पर डॉ अनिल कुमार ने किया शोक व्यक्त

छपरा। रिविलगंज प्रखंड के औली निवासी समाजसेवी व इन्कमटैक्स के वकील अभय राय के पिता रामचंद्र राय का 88 साल के उम्र में शनिवार को बीमारी के कारण निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार रिविलगंज के सेमरिया असमसान घाट पर हुआ। इस दुःखद समाचार प्राप्त होने पर उनके सगे सम्बंधी और वकील के साथ साथ संजीवनी नर्सिंग होम के संस्थापक डॉ अनिल कुमार ने पहुच कर शोक व्यक्त किये। शोकाकुल परिजनों से भेटकर उनका ढांढस बधाया। दिवंगत आत्मा शांति हेतु प्रार्थना की। डॉ अनिल ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि जन्म लेने के साथ ही व्यक्ति के मौत का समय भी तय हो जाता है।
जीवन का शाश्वत सत्य है मृत्यु। जन्म लेने के साथ ही व्यक्ति के मौत का समय भी तय हो जाता है। मौत से हर कोई डरता है लेकिन मौत का अनुभव व्यक्ति को जीवन की सच्चाई बता जाता है। रिविलगंज घाट शोक व्यक्त करने पहुंचे डॉ अनिल कुमार, लायंस शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ चुलबुल सिंह, शंभु राय, राजू यादव, दसरथ राय, धर्मेन्द्र यादव, कमलेश कुमार, रणजीत भगत, विवेक कुमार, नागेंद्र राय राजकिशोर समेत अन्य मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



