Jobs: भारतीय ग्रामीण डाक सेवक की निकली भर्ती, बिना परीक्षा के होगी भर्ती

जॉब डेस्क। भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए सभी महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इंडिया पोस्ट द्वारा ग्रामीण डाक सेवक के 44228 रिक्त पदों को भरा जाएगा इंडिया पोस्ट ऑफिस में यह भर्ती स्टेट वाइज निकाली गई है इसमें पदों की संख्या भी स्टेट वाइज अलग-अलग रखी गई है राजस्थान में 2718 पद, बिहार में 2558 पद, उत्तर प्रदेश में 4588 पद, मध्य प्रदेश में 4011 पद, छत्तीसगढ़ में 1338 पद आदि।
पोस्ट ऑफिस में ग्रामीण डाक सेवक पद पर नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है भारतीय डाक विभाग में लंबे समय बाद बड़ी भर्ती निकली है इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई से शुरू हो गए हैं इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में संशोधन 6 अगस्त से 8 अगस्त तक कर सकते हैं।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती आवेदन शुल्क
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती आयु सीमा
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 5 अगस्त 2024 को आधार मानकर की जाएगी सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती शैक्षणिक योग्यता
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए अभ्यर्थी के पास दसवीं कक्षा में एक विषय मातृभाषा का होना चाहिए उसे स्थानीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए और साइकिल एवं कंप्यूटर चलाने का ज्ञान होना चाहिए।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती चयन प्रक्रिया
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा यह मेरिट राज्यवार या सर्कलवार तैयार की जाएगी इसके बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा इसके बाद पहली मेरिट सूची में रिक्तियां रह जाती है तो विभाग एक से अधिक मेरिट सूची जारी करता है।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती आवेदन प्रक्रिया
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और होम पेज पर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना है।
इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है इसके बाद जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है फिर आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद फाइनल सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



