
छपरा। सारण जिले के गरखा थानान्तर्गत अपराध पर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट और डकैती से जुड़े 13 मामलों का सफल उद्भेदन करते हुए दो शातिर अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें एक अभियुक्त सुभाष गिरी ने सारण, सिवान और गोपालगंज जिले के कई थानों में आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब गरखा थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी मुजफ्फरपुर से छपरा की ओर लूट की योजना बनाकर प्रवेश कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर मैकी पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार अपराधियों को पकड़ा गया, जिनके पास से 1 देशी कट्टा, 2 जिन्दा कारतूस, चोरी की 3 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल बरामद किए गए।
| ये भी पढ़ें: Crime News: सारण में दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या, नाकाबपोश अपराधियों ने कार रोककर बरसाईं गोलियां |
केस की प्रमुख जानकारी
| तारीख | 12 जुलाई 2025 |
|---|---|
| कांड संख्या | गरखा थाना कांड संख्या – 522/25 |
| धाराएं | BNS की धारा 338/336(3)/318(4)/317(3) एवं Arms Act की धारा 25 (1-B)/26/35 |
| गिरफ्तार आरोपी | 1. सुभाष गिरी – सुरेमनपुर, बैरिया (उत्तर प्रदेश) 2. अफरोज़ हुसैन – माली टोला, मांझी (सारण) |
| बरामदगी | 1 देशी कट्टा, 2 जिन्दा कारतूस, 3 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन |
| क्र. | थाना | कांड संख्या/तिथि | धारा (BNS) |
|---|---|---|---|
| 1 | गरखा | 747/24 (06.12.24) | 310(2) |
| 2 | गरखा | 473/25 (23.06.25) | 310(2) |
| 3 | भगवानबाजार | 349/25 (23.06.25) | 309(4) |
| 4 | जनताबाजार | 149/25 (24.06.25) | 309(4) |
| 5 | मीरगंज (गोपालगंज) | 337/25 (26.06.25) | 304 |
| 6 | मीरगंज (गोपालगंज) | 360/25 (03.07.25) | 309 |
| 7 | मीरगंज (गोपालगंज) | 202/25 (23.04.25) | 310(2) |
| 8 | सिधवलिया | 81/25 (23.04.25) | 310(2) |
| 9 | हुसैनगंज | 149/25 (07.05.25) | 310(2) |
| 10 | सिसवन | 338/24 (20.10.24) | 309(4) |
| 11 | नगर थाना (गोपालगंज) | 82/24 (15.11.24) | 310(2) |
| 12 | बैकुंठपुर | 421/24 (24.10.24) | 310(2) |
| 13 | पंचरुखी | 160/25 (07.04.25) | 304 |
| क्रमांक | सामान | संख्या |
|---|---|---|
| 1 | देशी कट्टा | 01 |
| 2 | जिन्दा कारतूस | 02 |
| 3 | चोरी/घटना में प्रयुक्त बाइक | 03 |
| 4 | मोबाइल | 02 |
कार्रवाई में शामिल टीम:
- थानाध्यक्ष, गरखा थाना एवं अन्य कर्मी
- थानाध्यक्ष, रिविलगंज थाना एवं अन्य कर्मी
- जिला आसूचना इकाई, सारण
पुलिस का बयान:
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सुभाष गिरी ने कई जिलों में लूट और डकैती की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस जल्द अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के मन में खौफ और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



