
छपरा। सारण जिले के मशरक थाना परिसर से सटे राम जानकी शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने अपनी दुस्साहस का परिचय देते हुए मंदिर परिसर में पीछे का ताला काट मंदिर में अवस्थित राम सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की लाखों रूपए की मूर्ति चोरी कर लेने का मामला सामने आया है।
पुजारी टुन्ना बाबा ने कहा कि वे जब सुबह आए देखा कि सामान अस्त-व्यस्त हैं और गर्भ गृह के मुख्य कमरें का ताला काटा गया है और भगवान राम,सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली गई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क समेत मशीन उखाड़ कर लेकर चलें गये हैं।
वहीं चोरों के द्वारा मंदिर परिसर में ताला काटने वाला कटर थोड़ी ही दूरी पर दलित टोला में फेका पाया गया,जहा भगवान के पहनाए गए वस्त्र लावारिस हालत में पड़े हुए हैं। मौके पर डीएसपी संजय कुमार सुधांशु दल बल के साथ पहुंच मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अष्टधातु की मूर्तियां लाखों रूपए की है सैकड़ों वर्ष की बताई जा रही है। थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब थाना परिसर से सटे मंदिर में चोरों के द्वारा चोरी की जा सकती है तों अन्य इलाके का क्या होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



