छपरा में बेसिक कंप्यूटर एजुकेशन एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कोर्स के लिए नामांकन शुरू
छपरा। जिला कंप्यूटर केंद्र सोसाइटी, सारण द्वारा बेसिक कंप्यूटर एजुकेशन एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कोर्स के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई है। यह कोर्स 2025 के प्रथम (16वें) बैच के लिए है और यह छः महीने का कोर्स होगा। कोर्स के तहत कुल 140 छात्रों का नामांकन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 जनवरी 2025 तक जिला कंप्यूटर केंद्र सोसाइटी, सारण (जो जिला स्कूल कैम्पस, छपरा में स्थित है) में दिनांक में सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक अपने नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कोर्स में नामांकन के लिए शर्तें:
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- नामांकन के समय शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति, पहचान-पत्र और तीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
- कोर्स शुल्क के रूप में 1150 रुपये का बैंक ड्राफ्ट Jila Computer Kendra Society, Chapra के नाम से देय होगा।
यह कोर्स कंप्यूटर शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ज्ञान प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक शानदार अवसर प्रदान करता है। इच्छुक विद्यार्थी समय रहते अपना नामांकन करवा सकते हैं और इस कोर्स से लाभ उठा सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 6, 2026क्राइमChhapra Court News: सड़क हादसे में मौत के मामले में लापरवाह चालक को डेढ़ साल की जेल, 21 हजार रुपये जुर्माना भी लगा
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर



