रिविलगंज में हाईबा ट्रक के चालक और उपचालक से मारपीट कर 97 हजार की लूट, प्राथमिक की दर्ज

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के पहिया ढाला के समीप नवनिर्मित फोर लेन पास रंगदारी नही देने के कारण हाईबा ट्रक चालक व उप चालक से मारपीट कर 97 हजार रुपए की लूट कर ली गई। इस संबंध में ट्रक चालक एवं उपचालक ने रिविलगंज थाना में चार नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है। सभी आरोपी रिविलगंज थाना क्षेत्र के पहिया गांव निवासी लालबाबू राय के पुत्र अजीत यादव एवं श्याम बाबू राय के पुत्र अमित यादव उर्फ भाकासू,राकेश कुमार तथा रामेश्वर राय के पुत्र अंकित यादव एवं दो अन्य आरोपी शामिल हैं।
हाइबा ट्रक चालक लक्ष्मण राय और उपचालक विनय कुमार ने बताया कि गिट्टी गिराकर चनचौरा से गौतम स्थान स्टेशन आ रहा था, तभी पहिया के पास उक्त आरोपियों ने मारपीट कर 97 हजार रुपए की लूट कर ली गई। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी काफी दबंग एवं अपराधिक किस्म के हैं जो मुझे एवं मेरे परिवार के साथ कोई बड़ी घटना का अंजाम दे सकते हैं।इस संबंध में रिविलगंज थानाध्यक्ष सुभाष पासवान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



