छपरा में दहेज प्रताड़ना मामले में फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार

छपरा: दहेज प्रताड़ना के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर इसुआपुर थाना की पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया है. पुअनि सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में ढोल के साथ इसुआपुर पुलिस अभियुक्त के घर पहुंची और इस्तेहार चिपकाया. इस संबध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है
कि इसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुरा गांव निवासी स्व इदरीश के पुत्र अकबर अली उर्फ बबलू की शादी जनता बाजार थाना क्षेत्र के शोभेपुर निवासी असलम हुसैन की पुत्री शमीमा खातून से वर्ष 2015 में हुई थी. वर्ष 2021 तक दोनों पति पत्नी के बीच जीवन चल रहा था हालांकि इस दौरान भी नोक झोंक हुई थी.
लेकिन उसके बाद से दोनों के मतभेद होने के साथ नोकझोक और पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले के बाद पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया. दर्ज मामले में अभियुक्त अकबर अली उर्फ बबलू फरार चल रहा है. जिसमे शुक्रवार को अभियुक्त के घर इस्तेहार चिपकाया गया.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



