डायन का आरोप लगा महिला को गर्म राड से दागा, न्याय के लिए सारण DIG के पास पहुँची महिला

छपरा। एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो सामने आया है। जिसमे प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला ने डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई है। जिसको लेकर डीआईजी ने कार्यवाई का आदेश दिया है। मामला पड़ोसी जीएल सिवान के बसंतपुर का है। लेकिन महिला अपने रिश्तेदार के यहाँ सारण जिला के तरैया में रह रही है। महिला के साथ शारिरिक प्रताड़ना और अमानवीय कृत किए जाने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमे महिला को डायन बता हाथ पर गर्म लोहा रखकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
वीडियो में एक महिला पर उसके पड़ोसियों ने डायन होने का आरोप लगाते हुए उसके हाथों पर गर्म लोहा रखकर उसे प्रताड़ित कर रहे है।जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सिवान जिले के वसंतपुर थाना के कुकुमपुर गांव की है। पीड़ित महिला संजू देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। पीड़िता ने सारण डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने इस संबंध में तरैया थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता ने बताया की उसके गांव के दर्जनों लोग उस पर डायन होने का आरोप लगाया और महिला को पकड़ कर एक सुनसान जगह लेकर गए।फिर एक लोहे के टुकड़े को गर्म किया और हाथ पर रखकर प्रताड़ित करने लगे।महिला जब असहनीय पीड़ा से चिल्लाने लगी। उसके बाद भी दर्जनों लोगों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते रहे और डायन होने की सजा देने के नाम पर प्रताड़ित करते रहे। फिर जब महिला बेसुध होकर गिर गई तो प्रताड़ित करने वालो ने धमकी दिया को तुम गांव छोड़ कर यहां से चली जाओ नही तो तुम्हे और तुम्हारे बेटे,बेटी और पति को भी मर देंगे। महिला धमकी से डर कर घायल अवस्था में सारण के तरैया के रामबाग में अपने संबंधी के यहां आकर छिपी हुई है और तरैया थाने में नयाय गुहार लगाई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



