छपरा। सारण जिले में बढ़ते अपराधों के बीच एक बड़ी वारदात सामने आई है। पुलिस लाइन के समीप बेखौफ अपराधियों ने खुलेआम एक अधेड़ व्यक्ति का पीछा करते हुए उसके सिर में गोली मार दी। घटना इतनी अचानक और तेज थी कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।
गोली सिर में लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिनाख्त में जुटी पुलिस
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने उसके पॉकेट से एक मोबाइल फोन और एक रेलवे टिकट बरामद किया है। इसी के आधार पर उसकी पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।
घटनास्थल पर छानबीन जारी
नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। दिनदहाड़े पुलिस लाइन के नजदीक हुई इस हत्या ने आम लोगों में दहशत फैला दी है। लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं और पुलिस पर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहे हैं कि आखिर अपराधी इस तरह खुलेआम हत्या कर कैसे फरार हो गए।
पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



