छपरा
सारण में धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या, घटनास्थल से कट्टा बरामद

छपरा। सारण जिले के माझी थाना क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया के पास एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया बांध पर घटित हुई है।
घटना सोमवार की देर शाम की बताई जा रही है। मृतक की पहचान ताजपुर निवासी ढोढा साह के पुत्र रंजीत कुमार साह के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।
जानकारी के अनुसार घटनास्थल से पुलिस के द्वारा एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



