
“फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024” के सुर और ताल के संगम में डूबा पटना
*60 साल में पहली बार हुआ म्यूजिक अवार्ड का आयोजन, 10 फरवरी को फिलमची भोजपुरी होगा इसका प्रसारण*
*फिलमची म्यूजिक अवार्ड में कुमार सानू ने कहा – अवार्ड से बढ़ता है कलाकारों का हौसला*
भोजपुरी संगीत जगत में 60 साल बाद पहली बार फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स का आयोजन किया गया, जहाँ भोजपुरी संगीत में विशेष योगदान के लिए कलाकारों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम का टेलीविजन प्रीमियर 10 फरवरी 2024 को फिलमची भोजपुरी पर होगा. भोजपुरी दर्शक इस धमाकेदार अवार्ड शो का आनंद टीवी पर संध्या 6 बजे से फिलमची भोजपुरी पर इसका लुत्फ़ उठा सकेंगे. यह जानकारी आज फिलमची भोजपुरी के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने दी. उन्होंने बताया कि फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024 का आयोजन 60 साल में पहली बार हुआ. इसमें बेस्ट सिंगर फिल्म का अवार्ड खेसारीलाल यादव को दिया गया, जबकि गोल्डन वाइस ऑफ ईयर पवन सिंह चुने गये. वहीँ, स्वर भूषण अवार्ड कुमार सोनू व अलका याग्निक दिया गया है.
उन्होंने बताया कि ऐसा भव्य आयोजन पहली बार पटना की धरती पर हुआ, जहाँ पटना साहिब के सांसद रवि शकंर प्रसाद, सांसद मनोज तिवारी, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, मेयर पटना सीता साहू मौजूद रहीं, जिन्होंने इस अवार्ड शो की सरहना की और कहा कि यह अवार्ड भोजपुरी माटी में होना गर्व की बात है. भोजपुरी हमारी अपनी भाषा है, इसकी ख्याति आज विदेशों में भी है. आपको बता दें कि फिलमची भोजपुरी, श्याम स्टील और यशी फिल्म्स अभय सिन्हा के द्वारा आयोजित “फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024” का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मनोज तिवारी, खेसारीलाल यादव, रितेश पांडेय, पवन सिंह जैसे कलाकारों ने अपनी सुरमई आवाज से दर्शकों का मनमोह लिया. वहीँ कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज पर पूरा ऑडिटोरियम उनके नाइनटीज के गानों पर झुमने लगे.
राजीव मिश्रा ने बताया कि इस ख़ास पल के आप 10 फरवरी को शाम छह बजे से अपने घरों में परिवार के साथ फिल्मची भोजपुरी देख सकेंगे. खेसारीलाल यादव, पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, प्रवेश लाल यादव, कपिल शर्मा शो फेम असगर अली, अभिनेत्री स्मृति सिन्हा, नीलम गिरी, ऋतु सिंह की शानदार परफॉर्मेंस के मनोरजन के लिए रहे तैयार. इस कार्यक्रम में एंकरिंग संकेत और मोनालिसा ने किया. इस मौके पर फिलमची के ऑनर आदित्य पिट्टे, श्याम स्टील के ललित बेरीवाल, इंपा अध्यक्ष सह यशी फिल्म्स के अभय सिन्हा, , सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, निशांत उज्जवल, पीआरओ रंजन सिन्हा आदि लोग मौजूद रहे.
फिलमची म्यूजिक अवार्ड सूची
बेस्ट सिंगर मेल फिल्म खेसारीलाल यादव (संघर्ष २)
बेस्ट सिंगर फीमेल फिल्म प्रियंका सिंह ( माई द प्राइड ऑफ भोजपुरी)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर 2023 फिल्म रजनीश मिश्रा ( माई द प्राइड ऑफ भोजपुरी)
बेस्ट लिरिक्स राइटर 2023 फिल्म आशुतोष तिवारी (फिल्म आसरा)
बेस्ट डेब्यू सिंगर मेल फिल्म अमरजीत जयकार (विवाह ३)
बेस्ट डेब्यू सिंगर फीमेल संगीता कर्जना ( माई द प्राइड ऑफ भोजपुरी)
बेस्ट एल्बम सॉन्ग ऑफ़ द ईयर धानी हो सब धन बाटे आशी म्यूजिक
राइजिंग डिजिटल स्टार 2023 टुनटुन यादव
गोल्डन वॉयस ऑफ़ द ईयर 2023 पवन सिंह
ट्रेंडिंग वॉइस ऑफ़ द ईयर फीमेल शिवानी सिंह
वायरल वॉइस ऑफ़ द ईयर मेल अरविंद अकेला कल्लू
वायरल वॉइस ऑफ़ द ईयर फीमेल शिल्पी राज
भोजपुरी संगीत जनक स्वर्गीय चित्रगुप्त जी
फोक क्वीन ऑफ़ भारत सम्मान पद्म भूषण शारदा सिन्हा
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







