जनता के दरबार में डीएम: 120 फरियादियों की सुनी शिकायत, त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

छपरा। जनता के दरबार मे जिलाधिकारी कार्यक्रम ” अंतर्गत जिलाधिकारी राजेश मीणा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिले भर से आए परिवादियों से मिलकर उनकी समस्यायों को सुना एवं संबधित अधिकारियों को उसका त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम ‘ के दौरान संपूर्ण जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 120 व्यक्ति अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान हेतु मिलने आए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए परिवादी गणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के साथ-साथ अपने निजी समस्यायों के निराकरण हेतु जिला पदाधिकारी से गुहार लगाई।
इस मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी ने न केवल परिवादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना, बल्कि उनकी शिकायतों के त्वरित निस्पादन हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल दूरभाष के जरिए आवश्यक निर्देश भी दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



