छपरा के रास्ते गोमतीनगर से भागलपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर गोमतीनगर से भागलपुर तक एक स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05090 गोमतीनगर-भागलपुर विशेष गाड़ी गोमतीनगर से 22 फरवरीको एकल यात्रा के लिए चलाई जायेगी।
05090 गोमतीनगर-भागलपुर विशेष गाड़ी गोमतीनगर से 22 फरवरी, 2024 को 10.00 बजे प्रस्थान कर गोण्डा से 11.58 बजे, बस्ती से 13.11 बजे, गोरखपुर से 15.00 बजे, देवरिया सदर से 16.05 बजे, सीवान से 17.00 बजे, छपरा से 18.35 बजे, हाजीपुर से 20.05 बजे, बरौनी से 22.25 बजे तथा दूसरे दिन मुंगेर से 00.17 बजे छूटकर भागलपुर 04.00 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 23, 2026छपराछपरा जंक्शन और गौतमस्थान स्टेशन का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
- September 23, 2026क्राइमएक लड़की, दो आशिक और खूनी खेल; छपरा में युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए



