
छपरा। सारण जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तरैया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद-बिक्री के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 जून को तरैया थाना पुलिस को सूचना मिली कि पचरौर बाजार से रसीदपुर जाने वाले मार्ग पर कुछ लोग अवैध हथियार की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं।
सूचना मिलते ही तरैया थाना की पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और पचरौर बाजार से रसीदपुर जाने वाली सड़क के तीनमुहानी के पास पहुंची। वहां एक मोटरसाइकिल के समीप खड़े तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही तीनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम की तत्परता और घेराबंदी के कारण उन्हें कुछ ही दूरी पर खदेड़कर पकड़ लिया गया।
तलाशी में मिला हथियार और कारतूस
पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदगी के बाद तीनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया और पूछताछ की गई।
इस संबंध में तरैया थाना में कांड संख्या 272/26 दर्ज किया गया है। मामले में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान इस प्रकार हुई है।
- सैयद साजिद, पिता मो. इमाम हुसैन, निवासी रसीदपुर, थाना तरैया, जिला सारण।
- सद्दाम हुसैन, पिता मोतीउर रहमान, निवासी अंधरबाड़ी, थाना तरैया, जिला सारण।
- हाजी अली, पिता आजमगीर, निवासी छोटा माधोपुर, थाना तरैया, जिला सारण।
एक आरोपित का आपराधिक इतिहास भी आया सामने
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित सैयद साजिद के खिलाफ पहले से भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। वर्ष 2025 में उसके विरुद्ध तरैया थाना कांड संख्या 301/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
बरामद सामान
- 01 देशी पिस्टल
- 04 जिंदा कारतूस
- 01 मोटरसाइकिल
पुलिस टीम की तत्परता से मिली सफलता
इस कार्रवाई को तरैया थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री, अपराधियों की गतिविधियों और विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 23, 2026PMCH में एक ही छत के नीचे मिलेगी अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्स-रे की सुविधा
बिहारJune 23, 2026अब पेड़ की छांव नहीं, AC लॉउंज में मिलेगा आराम; गिग वर्कर्स के लिए नई पहल
क्राइमJune 23, 2026Saran Crime News: सारण में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, पुलिस ने पिस्टल-कारतूस के साथ तीन को दबोचा
छपराJune 23, 2026सारण प्रमंडल में यातायात व्यवस्था होगी हाईटेक, गोपालगंज में बनेंगे 3 नए चेकपोस्ट







