सारण के समाजिक कार्यकर्ता नबी अहमद को मिला भारत भूषण सम्मान

छपरा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छपरा। सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड  के बसहीं निवासी समाजिक कार्यकर्ता डा नबी अहमद को भोपाल में रविवार को भारत भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।भोपाल में नेशनल एंटी हरासमेंट फाउंडेशन के राष्ट्रीय कांफ्रेंस के दौरान नबी अहमद को समाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को लेकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वालीवुड के अभिनेता रमेश गोयल, मुख्य अतिथि सलमान अख्तर आदि ने नबी अहमद को प्रशस्ती पत्र दिया। गौरतलब है कि नबी अहमद सारण जिले के जाने माने समाजिक कार्यकर्ता हैं।डा नबी अहमद को गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखने को लेकर भी कई मौके पर इन्हें जिला और राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।

सम्मानित होने पर नबी अहमद को पुर्व प्रमुख अनिल सिंह, पुर्व मुखिया नेशार खान, जिलानी मोबिन ,अल्ताफ आलम राजू,संजय ओझा,बीडीसी अफताब आलम,गुडु खान, रंजित पटेल आदि ने बधाई दी है।