छपरा के दोस्त सगे भाई शिवम और सुंदरम नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

छपरा। दो भाई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिवम और सुंदरम दोनों भाई अपने आक्रामक प्रहार से कई खिलाड़ियों को रीना में दौड़ा दौड़ा कर पीटा, जहां बेहतर प्रदर्शन देखते हुए चयन करता समिति के द्वारा दोनों भाइयों को नेशनल के लिए चयन किया गया है. शिवम और सुंदरम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चार-चार खिलाड़ियों को अपने फैट और किक से जमकर पिटाई करते हुए नेशनल में जगह बना है. दोनो खिलाड़ी मध्य प्रदेश के बैतूल में 30 से लेकर 5 जनवरी तक अपना प्रदर्शन करेंगे।
आज दोनों खिलाड़ियों को जिले के महम्मदपुर राजकीय बुनियादी विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर विवेकानंद ताइक्वांडो क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार मुखिया , एवं राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय सिंह, ग्रामीणों के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. शिवम और सुंदरम सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत महम्मदपुर गांव निवासी विजय कुमार का दोनों पुत्र है. शिवम और सुंदरम दोनों सगा भाई हैं। दोनों भाई राजकीय बुनियादी विद्यालय महम्मदपुर में पढ़ाई करते हैं.
स्वामी विवेकानंद ताइक्वांडो क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि हमारे क्लब के बच्चे काफी मेहनत करते हैं. जिसका परिणाम है कि जिले ही नहीं राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए शिवम और सुंदरम मेरे ही क्लब के दोनों खिलाड़ी जिला से चयन किए गए हैं. इसके लिए उन्होंने चयन समिति को भी आभार व्यक्त किया। कहा कि जिले ही नहीं बिहार के लोग भी ऐसे खिलाड़ियों पर गर्व करते हैं. उन्होंने कहा कि हम लोग आशीर्वाद देकर आज रवाना किए हैं उम्मीद है कि सारण के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का वेतन प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीत कर अपने बिहार का नाम रोशन करेंगे।
आपको बताते चले कि सारण से दो ही मात्रा ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किए गए हैं. शिवम और सुंदरम कई बार जिला और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. इस बार दोनों खिलाड़ियों पर पूरे बिहार के लोगों की नजर टिकी हुई है उम्मीद है दोनों खिलाड़ी अपने बिहार का नाम रोशन करते हुए परचम लहराएंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



