छपरा में थाना से गायब हुआ शराब, SP ने थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी को किया निलंबित
छपरा: जिले के इसुआपुर थाना के मालखाना से गायब शराब मामले में दोषी पाये जाने पर इसुआपुर के थानाध्यक्ष तथा प्रभारी थानाध्यक्ष ( वर्तमान में कोपा) समेत एक चौकीदार को सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने निलंबित कर दिया है।
आपको बता दे कि सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला द्वारा पुलिस पदाधिकायों को अपने कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले व भ्रष्ट, रिश्वतखोर पुलिसकर्मी के खिलाफ लगतार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सारण एसपी को गुप्त सुचना प्राप्त हुई की इसुआपुर थाना के मालखाना में जप्त शराब के हिसाब में गड़बड़ी हुई है। इसकी जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मशरक से कराई गई, जांच में आरोप को प्रथम दुष्टया सही पाया एवं प्रतिवेदित किया की मालखाना से 30 शराब की बोतले गायब है। इस संबंध में कार्रवाई करते हुए वर्तमान थाना प्रभारी पुo अo निo टिंकू कुमार एवं सम्बंधित कांड के जारी सूची बनाने के समय प्रभारी थाना अध्यक्ष पुo अo निo निधि कुमार ( वर्तमान में कोपा थाना में ) को निलंबित किया गया है। शराब के 30 बोतल गायब होने में संदिग्ध भूमिका निभाने वाले चौकीदार रमेश राय को भी निलंबित किया गया है।
पुo अo निo टिंकू कुमार के स्थान पर इसुआपुर थाना अध्यक्ष के पद पर पदस्थापन के लिए 3 नामो का पैनल चुनाव आयोग को भेजा गया. चुनाव आयोग के निर्देश के अलोक में पुo अo निo कमल राम को इसुआपुर के थानाध्यक्ष बनाया गया है।
एसपी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आम लोगों से अनुरोध किया की किसी भी पुलिस पदधिकारी द्वारा अवैध वसूली रिश्वत खोरी का विडियो आडियो तथा फ़ोटो साक्ष्य उपलब्ध होने पर सीधा पुलिस अधीक्षक सारण के मोबाईल नंबर 9431822989 पर अथवा कन्ट्रोल रूम के इस नंबर 9031036406 पर प्रेषित कर सकते है. सीधा प्रेषित करने पर आपकी पहचान 100 प्रतिशत गोपनीय रखी जा सकेगी व जनता को प्रताड़ित कर रहे पुलिस पदधिकारी, पुलिस कर्मी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. जनता से अनुरोध है की पुलिस कर्मियों की जवाबदेही तय करने में ज्यादा सहयोग करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



