छपरा में प्रेमिका ने 60 दिन पहले लव-मैरिज किया , फिर दूसरे प्रेमी के साथ पकड़ाई तो पति ने कराई शादी

छपरा।बिहार के छपरा से प्यार की अजब-गजब कहानी सामने आई है। यहां 2 महीने में पटना की लड़की को 2 लड़कों से प्यार हुआ। दूसरे के साथ उसने लव मैरिज की। पहले प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया तो गांव वालों ने पकड़ लिया। महिला के पति को भी बुलाया गया। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके पहले प्रेमी से करा दी और हंसते हुए हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का है। सोमवार की देर रात ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े की शादी करा दी। सोमवार देर रात एक युवक शादीशुदा एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। जहां ग्रामीणों ने दोनों को मिलते पकड़ लिया। इसके बाद परिवार की सहमति से दोनों की शादी करा दी।
प्रेमिका की पहचान बख्तियारपुर के चम्पापुर निवासी आरती कुमारी (20) पिता रामा महतो के रूप में हुई है। इसकी शादी 2 महीने पहले मढ़ौरा थाना के मिर्जापुर निवासी विश्वजीत भगत से हुई थी। वहीं प्रेमी की पहचान मोकामा के बरहपुर निवासी अभिराज कुमार (24) पिता बच्चू सिंह के रूप में हुई है।
2 महीने में आरती को 2 बार हुआ प्यार
मिर्जापुर के एक पिकअप ड्राइवर 22 वर्षीय विश्वजीत भगत को पटना के बख्तियारपुर थाना के चंपापुर गांव की एक युवती आरती से प्रेम हो गया। प्रेम परवान चढ़ा तो 2 महीने के अंदर ही दोनों ने 30 अक्टूबर को शादी कर ली, और दोनों राजी-खुशी से रहने लगे। लेकिन, बात इतने पर खत्म नहीं हुई। कहानी में असली मोड़ तो आगे आना था।
शादी के बाद आरती को आई पहले प्यार की याद
करीब 22 दिनों के बाद कहानी में नया ट्विस्ट आ गया। आरती का पहला प्रेमी अभिराज उससे मिलने के लिए ससुराल पहुंच गया। उसके साथ आरती के माता-पिता भी मिर्जापुर भी आ गए। आरती और अभिराज की फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद आरती पहले प्रेमी के साथ रविवार की रात 11 बजे निकल गई।
सोमवार की रात आरती का पुराना प्रेमी मिलने उसके ससुराल मढ़ौरा के मिर्जापुर पहुंच गया। मिलने के दौरान आरती और उसके पुराने प्रेमी अभिराज कुमार ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बना लिया।
ग्रामीणों ने युवती के परिजनों को बुलाकर घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी देते हुए रात में दोनों का विवाह करा दिया। फिलहाल लड़की वालों की रजामंदी के बाद प्रेमी अभिराज अपने प्रेमिका आरती के साथ घर चला गया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर मिर्जापुर गांव में देर रात तक पंचायत चलती रही। इस प्रेम विवाह का पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



