क्राइमछपरा

सारण में लूट व डकैती के मामले में 10 वर्षों से फरार अपराधी सोहरम नट गिरफ्तार

लंबे समय से पुलिस को थी तलाश, दर्ज है कई मामले

छपरा। सक्रिय पुलिसिंग अभियान के तहत सारण पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दाउदपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2016 के चोरी मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त सोहरम नट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिले में फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दाउदपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सोहरम नट दाउदपुर थाना कांड संख्या-117/16, दिनांक 29 अगस्त 2016 में चोरी के मामले में अप्राथमिक अभियुक्त था। इस कांड में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 457 एवं 380 के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पहले से दर्ज है कई अपराधिक मामले

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोहरम नट, पिता-चितुर्गुण नट, निवासी दाउदपुर थाना क्षेत्र, जिला-सारण के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

दाउदपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

क्रम संख्याथाना कांड संख्यावर्ष / तिथिधाराएं
1दाउदपुर थाना कांड संख्या-32/1503.02.2015धारा 392 भा.द.वि.
2दाउदपुर थाना कांड संख्या-65/1505.05.2015धारा 392 भा.द.वि.
3भगवानबाजार थाना कांड संख्या-304/20वर्ष 2020धारा 395 भा.द.वि.
4भगवानबाजार थाना कांड संख्या-316/20वर्ष 2020धारा 399/412 भा.द.वि. एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट
5कोपा थाना कांड संख्या-211/2422.11.2024धारा 310(4)/310(5) एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट
6दाउदपुर थाना कांड संख्या-117/1629.08.2016धारा 457/380 भा.द.वि.

छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी

  • थानाध्यक्ष, दाउदपुर थाना
  • दाउदपुर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button