छपरा
छपरा में प्यार में पागल 2 बच्चों की माँ पड़ोसी प्रेमी के साथ फरार
छपरा। इन दिनों प्यार में महिलाओं के घर छोड़कर भागने की घटना काफ़ी ज्यादा बढ गयी है। सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में एक महिला जो दो बच्चे की मां है,अपने मायके जाने के बहाने पड़ोसी प्रेमी के संग फरार हो गई है।इस सम्बंध में पीड़ित पति ने स्थानीय थाने में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जिसमे उक्त गांव निवासी प्रकाश बैठा को नामजद किया है।जिसमे पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर मेरे ससुराल पहुंचाने के बहाने प्रकाश बैठा लेकर फरार हो गया है।
उसकी पत्नी अपने साथ सभी जेवर, पचास हजार रूपये नकद व ढ़ाई लाख रूपये जमा का पासबुक साथ लेकर फरार हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 17, 2026Railway Updateप्रवासियों के लिए रेलवे का तोहफा: छपरा से उधना के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
- November 17, 2026छपरासारण के अभिजीत कुमार ने रेलवे में हासिल किया बड़ा मुकाम, मध्य रेलवे में बने सहायक मंडल अभियंता
- November 17, 2026छपराछपरा-दाउदपुर रेलखंड पर आधी रात को पहुंचे DRM, यात्री सुविधाओं से रेल संरक्षा तक की पड़ताल
- November 17, 2026बिहारबिहार की समृद्धि और शानदार कनेक्टिविटी का नया अध्याय नीतीश सेतु



