नगर पंचायत के परिणाम घोषित, श्रम संसाधन मंत्री की मां और बहू चुनाव हारी
छपरा। नगर निकाय चुनाव के परिणाम आ चुके हैं लगभग सभी जगह से युवा वर्ग की भारी मात्रा में जीत हुई है वही सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कई ऐसे प्रत्याशियों की हार हुई है जो कई बार से जीत रहे थे। वह नए उम्मीदवारों के सामने धरा शाही हो गए हैं। दिघवारा में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री की मां चुनाव हार चुकी हैं। वह पिछले बार भी यहां से उप मुख्य वार्ड पार्षद की और इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस बार वार्ड पार्षद में कैसे हैं जो महज 4 और 5 वोटों से जीते हैं ।
पहली बार वार्ड पार्षद के साथ मेयर और डिप्टी मेयर सीधे जनता के द्वारा चुना गया है इसलिए जो लोग पहली बार डिप्टी मेयर और मेयर बने हैं उनमें खासा उत्साह है बाबा हरिहर नाथ की धरती सोनपुर से अजय शाह मुख्य पार्षद बने हैं जबकि उप मुख्य पार्षद पद पर अंजली कुमारी विजय हुई हैं। दिघवारा से मुख्य वार्ड पार्षद और उप मुख्य वार्ड पार्षद बने हैं । गलत है कि सभी जगह पर मुख्य वार्ड पार्षद और उप मुख्य वार्ड पार्षद बने विकास के प्रति काफी उत्सुक हैं और उनका कहना है कि विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी गौरतलब है कि इस बार नगर निगम और नगर निकाय चुनाव में पहली बार ऐसा संशोधन कर वार्ड पार्षद और उप मुख्य वार्ड पार्षद को जनता ने सीधे तौर पर चुना है।
इसके पहले सभी वार्ड पार्षद मिलकर मुख्य वार्ड पार्षद और को प्रमुख वार्ड पार्षद का चुनाव करते थे जिसमें काफी धनबल और बाहुबल का प्रयोग होता था और पार्षदों की बड़े पैमाने पर खरीद-फरोख्त होती थी इसको रोकने के लिए अब सीधे तौर पर जनता मेयर और डिप्टी मेयर को चुन रही है। पार्षदों की खरीद-फरोख्त पूरी तरह से बंद हो चुकी है और जनता अब अपना वार्ड पार्षद वार्ड पार्षद और मुख्य वार्ड पार्षद सीधे तौर पर चुन रही है।
सोनपुर =अजय शाह मुख्य वार्ड पार्षद,
अंजली कुमारी उप मुख्य मुख वार्ड पार्षद
परसा =आयशा खातून मुख्य वार्ड पार्षद,
नेहा कुमारी उप मुख्य वार्ड पार्षद
दिघवारा =नीतू देवी मुख्य वार्ड पार्षद
लालमति देवी उप मुख्य वार्ड पार्षद
एकमा =श्वेता देवी मुख्य वार्ड पार्षद
राजकुमार मांझी उप मुख्य वार्ड पार्षद
मरहौरा =रूबी देवी मुख्य वार्ड पार्षद
धीरज कुमार गुप्ता उप मुख्य वार्ड पार्षद
रिवील गंज =अमिता यादव मुख्य वार्ड पार्षद
अर्चना देवी उप मुख्य वार्ड पार्षद
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया
- October 30, 2026छपरासारण समेत 10 जिलों के डीटीओ से जवाब तलब, परिवहन मंत्री ने डीटीओ को थमाया शो-कॉज
- October 30, 2026छपराछपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से 25 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद



