मुबारकपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय यादव को SIT ने दियारा से किया गिरफ्तार
छपरा। सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। माझी के मुबारकपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विजय यादव को सारण पुलिस की एसआईटी टीम ने शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी विजय यादव की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही। घटना के 24 दिन बाद गिरफ्तारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।घटना के बाद सारण पुलिस के एसआईटी द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। लेकिन शनिवार के देर रात पुलिस को सफलता मिली। मुख्य आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अलग अलग जगहों पर रखकर पूछताछ की जा रही।
मुख्य आरोपी विजय यादव की गिरफ्तारी रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिताबदियारा से हुई। विजय यादव पर तीन युवकों को बंधक बना पिटाई करने का आरोप है जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी।गौरतलब हो कि 2 फरवरी को मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव द्वारा तीन युवकों को बंधक बना पिटाई किया गया। जिसमें एक युवक अमितेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी । जबकि दूसरे युवक राहुल कुमार का इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में मौत हो गया था।
विजय यादव द्वारा तीनों युवक पर गोली चलाने का आरोप लगाकर पिटाई किया गया। पिटाई का वीडियो वायरल होने पर स्थानीय लोगो द्वारा न्याय महापंचायत बुलाई गई।जिसके बाद आक्रोशित भीड़ द्वारा आरोपी मुखिया प्रतिनिधि और समर्थकों के घर पर तोड़फोड़ करते हुए आगजनी कर दी गई थी। जिसके बाद पूरे जिले में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।मांझी और एकमा क्षेत्र में धारा 144 लगाकर चार दिनों के लिए पूरे जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



