
छपरा। सारण के जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा अनुमंडल अस्पताल सोनपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में साफ- सफाई की व्यवस्था को और दुरुस्त रखने का सख्त निर्देश दिया गया। लैब टेक्नीशियन के ड्यूटी में अनियमितता पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक मृत्युंजय पांडे से स्पष्टीकरण पूछने एवं वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया। नर्सो के ड्यूटी चार्ट में रोस्टर को प्रदर्शित नहीं करने पर जिला पदाधिकारी ने इसे आदेश की अवहेलना बताते हुए नाराजगी व्यक्त की।
मरीज के बेड हेड टिकट को मरीज के बेड के साथ ही रखने का सख्त निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती मरीज एवं ओपीडी में उपस्थित मरीजों से भी जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में दी जा रही सेवाओं के बारे में पूछताछ की। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने मातृ एवं शिशु सदन का भी निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्था से जिला पदाधिकारी संतुष्ट नजर आए। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर भी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 2, 2026करियर – शिक्षाछपरा की शिक्षिका चंचला तिवारी को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार
- September 1, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन
- September 1, 2026छपराछपरा में प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क कर प्रदर्शन
- September 1, 2026करियर – शिक्षाछपरा में बीएड में ऑन-स्पॉट नामांकन का मौका, मथुरा सिंह टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में सत्र 2026-28 के लिए प्रवेश



