छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की मौत, लखनऊ से इलाज करा लौट रहा था
मशरक जंक्शन पर आरपीएफ ने उतारा शव

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-थावे रेलखंड पर मशरक जंक्शन पर ड्यूटी के दौरान तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) टीम ने रेल कंट्रोल से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गोमतीनगर–छपरा एक्सप्रेस से एक मृत यात्री का शव उतारा।
आरपीएफ प्रभारी रमेश करक्ट्टा ने बताया कि गुरुवार को रेल कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 15018 गोमतीनगर–छपरा एक्सप्रेस में एक यात्री की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह ने मशरक जंक्शन पर ट्रेन रोकवाकर शव को सुरक्षित उतारा। इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
मृतक की पहचान प्रहलाद प्रसाद (49 वर्ष), पिता – स्व. नंदलाल प्रसाद, निवासी – खैरवा गांव, थाना भगवानपुर, जिला सिवान के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि प्रहलाद प्रसाद लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए उन्हें लखनऊ ले जाया गया था। उपचार के बाद वे गोमतीनगर–छपरा एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन
बिहारJune 15, 2026ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
छपराJune 15, 2026छपरा की बेटी दिव्यांशी ने रचा इतिहास, भारतीय वायुसेना में बनी अधिकारी







