सारण के शहीद जवान परमेश्वर सिंह के शहादत दिवस पर साथी जवानों ने किया नमन

छपरा। “शहीद के सम्मान में नमन” प्रखंड के सिताबदियारा पंचायत के चैन छपरा गांव के 18 वर्ष पूर्व शहीद सीआरपीएफ के एसआई परमेश्वर सिंह की शहादत दिवस पर शहीद के घर परिजनों को सम्मानित करने सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर मुजफ्फरपुर से सहायक कमांडेंट ए० सी० रत्नम के नेतृत्व में जवान पहूंचते। शहीद एस आई परमेश्वर सिंह के शहादत दिवस एक जून को उनके घर पर शहीद के सम्मान में नमन कार्यक्रम के तहत शहीद की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर सभी जवानों ने नमन किया और उनके परिजनों को सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट ए सी रत्नम ने सम्मानित किया। शहीद एस आई परमेश्वर सिंह के संबंध में सहायक कमांडेंट ने बताया कि 1/6/2006 को चाईबासा, झारखंड में नक्सलियों द्वारा सीआरपीएफ के गाड़ी को निशाना बनाकर एक सड़क पूल को बम से उड़ा दिया जिसमें 11 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे।
उसी नक्सली हमला में सीआरपीएफ 53 बटालियन के एस आई परमेश्वर सिंह भी शहीद हो गए थे। शहीद के शहादत दिवस पर उनके पैतृक गांव सिताबदियारा के चैन छपरा में उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ग्रुप सेंटर मुजफ्फरपुर से सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट ए सी रत्नम,एस आई महताब अली,मेजर दिनबंधू, हवलदार मेजर गौतम कुमार, हवलदार बी केश्वर अन्य आधा दर्जन जवान मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में शहीद के परिवार एवं गांव के भी लोग उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।इस अवसर पर शहीद के पुत्र शैलेन्द्र सिंह, जनार्दन सिंह उर्फ सेठ, सिताबदियारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोकामना सिंह, दरोगा सिंह,भोला सिंह,लाल बिहारी सिंह, लालू सिंह,राम बिहारी सिंह उपप्रमुख,सनोज सिंह, दिलीप सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



