
छपरा। सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमनौर थाना को 21 जून 2026 की सुबह करीब 10:15 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। सूचना मिलते ही अमनौर थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
फॉरेंसिक टीम ने की थी जांच
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। वहीं पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेजा गया। पुलिस के अनुसार वर्तमान में बच्ची की स्थिति सामान्य है।
पीड़िता की माता के फर्दबयान के आधार पर अमनौर थाना कांड संख्या 254/26 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6, 8 एवं 10 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा तथा अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मामले की गहन जांच तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है तथा मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस ने कहा है कि मामले में अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 23, 2026छपराछपरा जंक्शन और गौतमस्थान स्टेशन का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
- September 23, 2026क्राइमएक लड़की, दो आशिक और खूनी खेल; छपरा में युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए



