होली के रंग में डूबे अंकुश राजा की भाभी के संग ठिठोली वाला वीडियो वायरल

भोजपुरी डेस्क। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दोनों होली का रंग बेहद देखने को मिल रहा है। भोजपुरी के लोक कलाकार अपने-अपने अंदाज में होली के रंग से रंगे गानों को लेकर आ रहे हैं जिसमें अंकुश राजा का भी नाम खास है। अंकुश राजा अब तक इस होली कई गाने लेकर आ चुके हैं और उनका नया गाना “देवरे से डलवाईब” रिलीज हो गया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने का थीम होली के दौरान भाभी के साथ देवर की ठिठोली का है, जिसे अंकुश राजा ने शिल्पी राज के साथ मिलकर एक बार फिर से सुरीली आवाज दी है जो भोजपुरी ऑडियंस के मन मस्तिष्क पर सीधे-सीधे असर कर रही है।
गाना “देवरे से डलवाईब” वाई आर म्यूजिक फैक्ट्री के ऑफिशियल ट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। गाने को लेकर अंकुश राजा ने कहा कि होली के गानों की अपनी विधा है जो हमारे यहां लोक संस्कृति में व्याप्त है। इस गाने में भी हुआ ऑडियंस को देखने को मिल रहा है और लोग इसे कनेक्ट भी कर पा रहे हैं तभी इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह गाना तेजी से आगे बढ़ रहा है। अंकुश राजा के इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी बेहद आकर्षक है जिसमें वह भोजपुरी की खूबसूरत अभिनेत्री रक्षा गुप्ता के साथ लाजवाब केमिस्ट्री साझा करते नजर आए हैं। दर्शकों को उनकी केमिस्ट्री पसंद आ रही है और गाना तो है ही बवाल।
आपको बता दें कि अंकुश राजा और शिल्पी की आवाज में गाना “देवरे से डलवाईब” के गीतकार छोटू यादव हैं और संगीतकार विकी बॉक्स हैं डायरेक्टर संदीप राज हैं और कोरियोग्राफर योगेश हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







