Saran News: एसएसपी की नाइट इंस्पेक्शन ने मचाई खलबली, 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, दो को मिला इनाम
एसएसपी ने गश्ती दल की उड़ाई नींद!

छपरा। सारण में कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी डॉ. कुमार आशीष अब सख्त मोड में हैं। शुक्रवार की देर रात उन्होंने खुद सड़कों पर उतरकर गश्ती टीमों की अचानक जांच की। जांच में लापरवाही सामने आते ही एक पुलिस पदाधिकारी सहित तीन पुलिसकर्मियों पर त्वरित कार्रवाई की गई, जबकि बेहतर सतर्कता दिखाने वाले दो जवानों को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया। एसएसपी की इस रात्रि कार्रवाई ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
जांच में पाया गया कि एएसआई सुमन कुमार ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन पर व्यस्त थे, सिपाही मणिभद्र कुमार गश्ती के समय सोए हुए मिले, जबकि BHG/3031 आशुतोष मिश्रा बिना वर्दी में ही ड्यूटी करते मिले। तीनों की इस लापरवाही पर एसएसपी ने तत्काल वेतन धारित कर दिया और 5 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
वहीं दूसरी ओर ड्यूटी में सतर्कता और मुस्तैदी दिखाने वाले BMP सिपाही मुकेश कुमार (अवतारनगर थाना) और BMP सिपाही राजीव रंजन कुमार (डोरीगंज थाना) को एसएसपी ने मौके पर ही 500-500 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि सारण पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान मिलेगा, लेकिन किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल



