
छपरा। सारण जिले में अपराधियों ने एक बार फिर दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया है। रिविलगंज थाना क्षेत्र के जखुंआ गांव में एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात इतनी नृशंस थी कि अपराधियों ने युवक का एक हाथ भी काट डाला और शव को गांव से करीब 500 मीटर दूर रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया।
मृतक की पहचान जखुंआ गांव निवासी शंभू राय के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो दूसरे राज्य में वेल्डिंग का काम करता था। 30 नवंबर को बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह घर आया था, लेकिन लौट नहीं सका। जानकारी के अनुसार, रोहित को बुधवार की रात अज्ञात लोगों ने मोबाइल पर फोन कर घर से बुलाया और उसकी हत्या कर दी।
सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर रिविलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को खबर की।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने छपरा–सीवान मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद कोपा, दाउदपुर, रिविलगंज, भगवानपुर थाना पुलिस के साथ वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाकर जाम हटवाया। स्थल पर रिविलगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, अंचलाधिकारी, भगवानपुर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार तथा सदर अंचल पुलिस निरीक्षक मौजूद रहे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों की तलाश में पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



