छपरा-सिवान रेलखंड पर एकमा में आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर बच्चा घायल
छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड में नगर पंचायत एकमा बाजार क्षेत्र के हेकाम- हंसराजपुर गांव के समीप अप आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में दरवाजे की ओर जाने के दौरान अचानक एक एक दस वर्षीय बच्चा दरवाजे से गिर पड़ा. इस दौरान ट्रेन के यात्रियों के द्वारा शोर मचाने पर तत्काल अप आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड ने इसकी सूचना एकमा स्टेशन मास्टर और जीआरपी व आरपीएफ को दे दी.
आसपास के युवकों ने एकमा थाने की पुलिस के सहयोग से घायल बच्चा को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ला कर उपचार के लिए भर्ती कराया. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आयुषमान कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चा को बेहतर चिकित्सा के सदर अस्पताल भेज दिया.
जहां घायल का उपचार चल रहा है. इस संबंध में जीआरपी के पुलिस अवर निरीक्षक बाबूराम यादव ने बताया कि घायल बच्चा की पहचान पूर्णिया जिले के कसवा थाना क्षेत्र के तखतिया गांव के मोहम्मद कासिम के पुत्र मोहम्मद अहमद (10) के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मोहम्मद अहमद गोपालगंज के एक मदरसा में पढ़ता है. वह अपने घर से अप आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से सीवान जा रहा था. लेकिन रास्ते में वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गया. जीआरपी व आरपीएफ के द्वारा घटना की जानकारी घायल बच्चा के परिजनों को दूरभाष पर दे दिया गया है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 28, 2026क्राइमChhapra Court: 11 साल बाद छपरा कोर्ट का बड़ा फैसला, मासूम की हत्या मामले में महिला को उम्र कैद की सजा
- November 28, 2026छपराफर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान!सारण पुलिस ने छात्राओं को बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके
- November 28, 2026खेलमोबाइल-टीवी छोड़िए, मैदान में उतरिए! राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी में 28 दिसंबर से लगेगा विंटर कैंप, 10 खेलों का मिलेगा प्रशिक्षण
- November 28, 2026छपरासोनपुर मेले में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को बनाएंगे उद्यमी; बिहार को देश के 5 विकसित राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य



