यात्रीगण कृपया ध्यान दें! वाराणसी सिटी- जोधपुर स्पेशल ट्रेन के समय में हुआ बदलाव

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर (त्रैसाप्ताहिक) एक्सप्रेस, 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर (साप्ताहिक) एक्सप्रेस एवं 14649 जयनगर-अमृतसर (त्रैसाप्ताहिक) एक्सपे्रस का निम्न स्टेशनों पर दिये गये ठहराव समय में संशोधन किया गया है।
वाराणसी सिटी से 31 दिसम्बर,2024 से प्रस्थान करने वाली 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर (त्रैसाप्ताहिक) एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार वाराणसी सिटी से 16.25 बजे प्रस्थान कर बनारस 16.45 बजे पहुँचकर 16.55 बजे छूटेगी, बाबतपुर 17.30 बजे पहुँचकर 17.32 बजे, जौनपुर सिटी 18.25 बजे पहुँचकर 18.27 बजे, सुल्तानपुर 19.35 बजे पहुँचकर 19.40 बजे, मुसाफिर खाना 20.08 बजे पहुँचकर 20.10 बजे, निहालगढ़ 20.25 बजे पहुँचकर 20.27 बजे छूटेगी। शेष स्टेशनों पर इस गाड़ी का समय पूर्ववत रहेगा।
वाराणसी सिटी से 02 जनवरी, 2025 से प्रस्थान करने वाली 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर (साप्ताहिक) एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार वाराणसी सिटी से 16.25 बजे प्रस्थान कर बनारस 16.45 बजे पहुँचकर 16.55 बजे छूटेगी, भदोही 17.55 बजे पहुँचकर 17.57 बजे, जंघई 19.10 बजे पहुँचकर 19.12 बजे, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. 20.03 बजे पहुँचकर 20.08 बजे, अमेठी 20.43 बजे पहुँचकर 20.45 बजे तथा गौरीगंज 20.58 बजे पहुँचकर 21.00 बजे छूटेगी। शेष स्टेशनों पर इस गाड़ी का समय पूर्ववत रहेगा।
जयनगर से 30 अगस्त, 2024 से प्रस्थान करने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर (त्रैसाप्ताहिक) एक्सप्रेस जयनगर से निर्धारित समयानुसार 07.20 बजे प्रस्थान कर संशोधित समयानुसार शाहगंज 20.15 बजे पहुँचकर 20.40 बजे छूटेगी, अकबरपुर 21.16 बजे पहुँचकर 21.18 बजे, अयोध्या धाम जं. 22.00 बजे पहुँचकर 22.02 बजे, अयोध्या कैंट 22.18 बजे पहुँचकर 22.23 बजे छूटेगी तथा शेष स्टेशनों पर निर्धारित समय पर रूकते हुए दूसरे दिन अमृतसर संशोधित समयानुसार 17.50 बजे पहुँचेगी। इसके अतिरिक्त शेष स्टेशनों पर इस गाड़ी का समय पूर्ववत रहेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल
- August 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले संगठित गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार
- August 13, 2026छपराछपरा के युवा कवि प्रभात ने कविता के जरिए कराया गौरवशाली भारत का परिचय



