छपरा में जाम से निजात के लिए होगा ऑटो- ई रिक्शा के परिचालन हेतु रूट का निर्धारण: डीएम

विभिन्न चिन्हित रुट में वर्त्तमान ट्रैफिक लोड एवं क्षमता का आकलन कर विभिन्न रुट के लिये निर्धारित होगी ऑटो-ई रिक्शा की संख्या
छपरा में विभिन्न मार्गों में ऑटो-ई-रिक्शा के अनियंत्रित परिचालन के कारण आमलोगों को आये दिन ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे निजात दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा सार्थक पहल की जा रही है। विभिन्न चिन्हित रुट पर क्षमता एवं आवश्यकता के अनुरूप ऑटो-ई रिक्शा की संख्या निर्धारित की जायेगी। इस उद्देश्य से गुरुवार संध्या में जिलाधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं परिवहन विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। सभी पूर्व से चिन्हित रुट पर वर्त्तमान ट्रैफिक लोड एवं क्षमता का आकलन 4 दिनों में सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
लोड-क्षमता का आकलन होने के उपरांत विभिन्न रूट पर परिचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किया जायेगा। प्राप्त आवेदन के आधार पर विभिन्न रूट के लिये निर्धारित संख्या में ऑटो-ई रिक्शा के परिचालन की अनुमति दी जायेगी। बैठक में उपविकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा
बिहारJune 18, 2026जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी! 11 सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन बिक्री पर लगी पाबंदी खत्म







