सारण के लाल रमण ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर किया जिले का नाम रौशन, माता-पिता ने कंधे पर लगाया स्टार

छपरा। छपरा के मांझी प्रखंड के महम्मदपुर भाठा गांव निवासी और नेवी में वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात अशोक मिश्रा के बेटे रमण मिश्रा ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर सारण जिले का नाम रौशन किया है। शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून के चेसवुड में आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्हें लेफ्टिनेंट का ताज पहनाया गया।
रमण के माता और पिता ने जब उनके कंधे पर स्टार लगाया तो खुशी के मारे उनके आंख से आंसू छलक गए। रमण के नाना स्वर्गीय वाचस्पति मिश्रा जिले के टेकनिवास गांव के रहने वाले थे। वह भी सेना में जूनियर कमांडिंग ऑफिसर के पद से रिटायर हुए थे।
रमण के मामा श्याम सुंदर मिश्रा और नित्यानंद मिश्रा ने बताया कि रमण स्कूल के दिनों से ही मेधावी छात्र था और देश की सेवा करने का जज्बा उसमें कूट-कूट कर भरा था। उधर, लेफ्टिनेंट बनने के बाद उसके पैतृक गांव और मामा के गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने गांव में मिठाई बांट कर एक दूसरे को बधाई दी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







