छपरा डबल डेकर पुल को मौना चौक से साढ़ा ढाला और बस स्टैंड से जगदम कॉलेज तक ROB से होगा कनेक्ट
छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग तथा पुल निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं में सुरक्षा से संबंधित मानकों के अनुपालन से सम्बन्धित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई तथा सभी कार्य एजेंसियों को अपने नियंत्रणाधीन सभी पुलों की जांच कर अद्यतन स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
पुल निर्माण निगम को निर्माणाधीन डबल डेकर में मौना चौक से एक आर्म साढ़ा ढाला की तरफ निकालने तथा बस स्टैंड से जगदम ढाला होते हुए खैरा – बिनटोलिया पथ में मिलाने हेतु एक ROB के निर्माण हेतु स्थलीय जांच कर नापी कराते हुए उक्त निर्माण से सम्बन्धित संभावना के सम्बन्ध में प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
पथ प्रमंडल छपरा को खैरा-बीनटोलिया पथ के चौड़ीकरण, NH – 19 left आउट portion ब्रह्मपुर से लेकर दारोगा राय चौक होते हुए साढ़ा ढाला ओवर ब्रिज के नीचे से मठिया होते हुए नेवाजी टोला से भिखारी चौक तक पथ निर्माण, साढ़ा ढाला से मेथवलिया चौक तक पथ का चौड़ीकरण कार्य तथा रिविलगंज – बिशुनपुरा पथ निर्माण के सम्बन्ध में अविलंब आवश्यक कारवाई करने का निदेश दिया गया।
पथ प्रमंडल सोनपुर को छपरा – मढ़ौरा पथ निर्माण, मानपुर – गड़खा तथा गड़खा – चिरांद पथ का चौड़ीकरण कार्य, परसा बायपास तथा अमनौर बायपास के निर्माण हेतु अविलंब आवश्यक कारवाई करने का निदेश दिया गया।
ग्रामीण कार्य प्रमंडल के सभी अभियंताओं को अपने अपने क्षेत्रांतर्गत अतिरिक्त पुल/पुलिया का प्रस्ताव तथा सभी जर्जर पथों के निर्माण हेतु एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया
- October 30, 2026छपरासारण समेत 10 जिलों के डीटीओ से जवाब तलब, परिवहन मंत्री ने डीटीओ को थमाया शो-कॉज
- October 30, 2026छपराछपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से 25 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद



