छपरा से लखनऊ तक फिर दौड़ेगी वंदे भारत, गर्मी में रेलवे की विशेष पहल

छपरा। रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक और खास पहल की है। 02270/02269 नंबर की लखनऊ-छपरा-लखनऊ वंदे भारत विशेष गाड़ी का संचालन 27 मार्च से 26 अप्रैल, 2025 तक किया जाएगा। यह ट्रेन हर सप्ताह सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी, केवल मंगलवार को इसका संचालन नहीं होगा। इस ट्रेन का संचालन कुल 27 फेरों के लिए निर्धारित किया गया है।
वंदे भारत विशेष ट्रेन का समय सारणी:
02270 लखनऊ-छपरा वंदे भारत:
- लखनऊ (उत्तर रेलवे) से: 14:15 बजे
- सुल्तानपुर: 16:07 बजे
- वाराणसी जं.: 18:25 बजे
- गाजीपुर सिटी: 19:35 बजे
- बलिया: 20:25 बजे
- सुरेमनपुर: 20:57 बजे
- छपरा: 21:30 बजे
02269 छपरा-लखनऊ वंदे भारत (वापसी यात्रा):
- छपरा: 23:00 बजे
- सुरेमनपुर: 23:37 बजे
- बलिया: 00:07 बजे (अगले दिन)
- गाजीपुर सिटी: 01:01 बजे
- वाराणसी जं.: 02:35 बजे
- सुल्तानपुर: 04:50 बजे
- लखनऊ (उत्तर रेलवे): 06:30 बजे
यह विशेष वंदे भारत ट्रेन यात्रा के दौरान छपरा, वाराणसी, बलिया, गाजीपुर सिटी, और अन्य प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन में कुल 08 वंदे भारत कोच लगाए जाएंगे, जो यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगे।
रेलवे प्रशासन ने यह कदम ग्रीष्मकाल में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने के उद्देश्य से उठाया है, ताकि अधिक से अधिक यात्री अपनी यात्रा आसानी से और जल्दी कर सकें।
Author Profile

Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा



