Train Updates: छपरा से अमृतसर के लिए चलेगी सप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन, 22 आधुनिक एलएचबी कोचों से होगी सुसज्जित
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने की नई ट्रेन की घोषणा

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छपरा से अमृतसर के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के नियमित संचालन की घोषणा की है। यह गाड़ी — 15135/15136 छपरा-अमृतसर-छपरा वाया सीवान, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज साप्ताहिक एक्सप्रेस आगामी 12 दिसंबर 2025 से शुरू होगी।
इस नई ट्रेन के शुरू होने से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह ट्रेन न केवल तीर्थयात्रियों और श्रमिकों के लिए उपयोगी होगी बल्कि व्यापारिक और पारिवारिक यात्राओं को भी सुगम बनाएगी।
ट्रेन का संचालन एवं समय-सारणी
15135 छपरा-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस
यह ट्रेन 12 दिसंबर 2025 से प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से सुबह 10:15 बजे प्रस्थान करेगी।
मुख्य स्टेशनों पर इसके ठहराव और समय इस प्रकार हैं –
- सीवान – 11:18 बजे
- थावे – 11:55 बजे
- तमकुही रोड – 12:25 बजे
- पडरौना – 12:52 बजे
- कप्तानगंज – 13:35 बजे
- गोरखपुर – 14:40 बजे
- खलीलाबाद – 15:16 बजे
- बस्ती – 15:41 बजे
- गोंडा – 17:15 बजे
- बुढवल – 18:20 बजे
- सीतापुर – 20:40 बजे
- बरेली – 00:52 बजे
- मुरादाबाद – 02:50 बजे
- सहारनपुर – 07:05 बजे
- अम्बाला कैंट – 09:00 बजे
- ढंडारी कलां – 10:46 बजे
- जालंधर सिटी – 11:55 बजे
- ब्यास – 12:55 बजे
और अंत में अमृतसर पहुंचने का समय 13:50 बजे (अगले दिन) निर्धारित है।
15136 अमृतसर-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस
वापसी यात्रा में यह ट्रेन 13 दिसंबर 2025 से प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से 17:45 बजे खुलेगी।
- ब्यास – 18:17 बजे
- जालंधर सिटी – 18:57 बजे
- ढंडारी कलां – 20:40 बजे
- अम्बाला कैंट – 22:40 बजे
- सहारनपुर – 02:05 बजे
- मुरादाबाद – 05:33 बजे
- बरेली – 06:55 बजे
- सीतापुर – 11:15 बजे
- बुढवल – 12:53 बजे
- गोंडा – 14:20 बजे
- बस्ती – 15:50 बजे
- खलीलाबाद – 16:42 बजे
- गोरखपुर – 18:30 बजे
- कप्तानगंज – 19:35 बजे
- पडरौना – 20:24 बजे
- तमकुही रोड – 21:03 बजे
- थावे – 21:45 बजे
- सीवान – 22:30 बजे
और अंततः छपरा पहुंचने का समय 23:55 बजे (शनिवार रात) रहेगा।
कोच संरचना और सुविधाएँ
इस साप्ताहिक एक्सप्रेस में कुल 22 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं –
- वातानुकूलित प्रथम श्रेणी – 1 कोच
- वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी – 2 कोच
- वातानुकूलित तृतीय श्रेणी – 6 कोच
- वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी – 2 कोच
- शयनयान श्रेणी – 5 कोच
- साधारण द्वितीय श्रेणी – 4 कोच
- जनरेटर सह लगेज यान – 1 कोच
- एल.एस.एल.आर.डी. – 1 कोच
यात्रियों के लिए बड़ी राहत
रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस नई ट्रेन सेवा से बिहार और पंजाब के बीच यात्रा में लगने वाला समय और असुविधा दोनों कम होंगे। विशेष रूप से सारण, गोपालगंज, देवरिया और गोरखपुर क्षेत्र के यात्रियों को सीधी ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही, यह गाड़ी धार्मिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक उद्देश्यों से यात्रा करने वालों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 13, 2026छपराछपरा के युवा कवि प्रभात ने कविता के जरिए कराया गौरवशाली भारत का परिचय
- August 13, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में फरार अपराधियों की शामत, हत्या के दो और लूट के एक आरोपित गिरफ्तार
- August 13, 2026क्राइमसारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों के शोषण का आरोप, पुलिस ने 3 लड़कियों को मुक्त कराया
- August 13, 2026क्राइमChhapra Crime News: रात में घरों की रेकी, नंबर प्लेट बदलकर देते थे वारदात को अंजाम, लाखों के जेवर के साथ दो गिरफ्तार



