सारण DM का बड़ा आदेश: बिना हेलमेट बाइक चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल
छपरा। सारण के डीएम अमन समीर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। निरंतर सघन जाँच अभियान शहरी क्षेत्रो के साथ-साथ सुदूर क्षेत्रों में भी चलाया जाय । दुर्घटना पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल सहायता करने वाले यथा अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्तियों को गुड समेरिटन के रूप में चिन्हित कर जिला सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में सम्मानित करने को कहा गया।
वैसे सड़क जो विद्यालयों के समीप है वहां विद्यालय प्रारंभ होने से पहले तथा बाद में इसके अलावा दुर्घटना की दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थलों पर Rumble Strip या 3D Zebra Crossing,साइनेज का निर्माण कराने को निर्देशित किया गया ।
दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द से जल्द पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु सिविल सर्जन को निदेश दिया गया ताकि वाहन दुर्घटना के मामलों में संबंधित आश्रितों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा सके।
सभी पेट्रोल पम्प के मालिकों के साथ बैठक कर बिना हेलमेट पहने मोटरसाईकिल चालकों के वाहन में पेट्रोल नहीं देने की पहल प्रारंभ करने को कहा गया। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने वालों पर जांच अभियान चला कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने को निर्देशित किया। बैठक में उपविकास आयुक्त प्रियंका रानी जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



