छपरा
सारण DM ने 228 असामाजिक तत्वों पर की CCA की कार्रवाई, थाने में लगानी होगी हाजिरी

छपरा। जिला में विधि व्यवस्था सामान्य बनाये रखने के लिये विभिन्न स्तरों पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) के तहत असामाजिक तत्वों को जिला बदर एवं निर्धारित थाने में हाजिरी लगाने का आदेश समाहर्त्ता द्वारा दिया जा रहा है।
इसी क्रम में दुर्गापूजा से अब तक 228 असमाजिक तत्वों के विरूद्ध समाहर्त्ता सारण अमन समीर द्वारा आदेश पारित किया गया है। इनमें से शराब के अवैध कारोबार से संबंधित 128 लोग, अवैध खनन से संबंधित 29 लोग तथा अन्य मामलों से संबंधित 71 लोग शामिल हैं।
इन सभी असमाजिक तत्वों को पारित आदेश के अनुरूप निर्धारित थाने में निर्धारित तिथियों को नियमित रूप से हाजिरी लगानी होगी।
विधि व्यवस्था जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन सदैव संवेदनशील है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



