
छपरा: ठंड के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है, खासकर सुबह के समय यह साइलेंट किलर साबित हो सकता है। यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण हार्ट और बीपी के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।डॉ. हिमांशु ने यह भी बताया कि हार्ट अटैक के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना या पसीना आना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
उन्होंने कहा कि सुबह 4 से 7 बजे के बीच ठंड के कारण नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर (BP) बढ़ता है और हार्ट अटैक का खतरा अधिक होता है। ऐसे में हार्ट मरीजों को अपनी दवाइयों का नियमित सेवन करना चाहिए और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने चाहिए।
हार्ट मरीजों के लिए जरूरी सावधानियां:
ठंड के मौसम में बुजुर्ग सुबह जल्दी टहलने से बचें।
हल्का व्यायाम घर के अंदर या धूप निकलने के बाद करें।
गर्म कपड़े पहनें और शरीर को ठंड से बचाकर रखें।
नियमित दवाइयों का सेवन करें और डॉक्टर से सलाह लेते रहें।
तंबाकू, शराब और धूम्रपान से पूरी तरह परहेज करें।
तनाव से बचें और नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करवाएं।
हार्ट मरीजों के लिए आहार संबंधी सुझाव:
साबुत अनाज का सेवन बढ़ाएं।
कम वसा वाले डेयरी उत्पाद लें।
नमक की मात्रा नियंत्रित करें।
तले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करें।
त्वचा रहित चिकन या अन्य प्रोटीन स्रोत अपनाएं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



