
छपरा। सारण में दिन-दहाड़े नेशनल हाइवे पर गला रेतकर एक युवक की हत्या कर दी गयी है। घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छपरा-मांझी मुख्य मार्ग पर पीएन सिंह कॉलेज के पास हुई है। मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला गांव निवासी स्व अक्षयलाल राय के 32 वर्षीय पुत्र अनिल राय के रूप में की गयी है। घटना उस वक्त हुई जब अनिल राय अपने घर से छपरा जा रहे थे तभी पीएन सिंह कॉलेज के पास कुछ लोगों ने उसके बाइक में टक्कर मार दिया फिर धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी गयी।
हलांकि पहले लोगों को लगा कि सड़क दुघर्टना हुई है, लेकिन जब शव को नजदीक से देखा गया तो उसका गला काटा गया था। घटना की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। कुछ महीने पहले सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई विवाद में एक युवक की हत्या हो गयी थी। जिसमें अनिल राय का भाई को आरोपी बनाया गया था जो फिलहाल जेल में बंद है। उसी विवाद में अनिल राय की हत्या की गयी है।
मृतक के चचेरा भाई उमेश राय ने बताया कि पुरानी विवाद में ही मेरे भाई की हत्या की गयी है। उसके पहले मूर्ति विसर्जन के विवाद में मेरे भाई को गलत तरीके से फंसा दिया गया जो जेल में बंद है। अब उसके बड़े भाई की हत्या कर दी गयी है। घटना की सूचना मिलते हीं भगवान बाजार थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन







