स्वच्छता रैंकिंग में छपरा शहर को दिलाएं प्रथम स्थान, एप से करें वोटिंग, 6 चैंपियन और 2 ब्रांड एम्बेसडर बनेंगे

छपरा। नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता और नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के मद्देनज़र बैठक आहूत की गई, जिसमे छपरा नगर निगम को इस साल स्वच्छ सर्वेक्षण मे उत्कृष्ट अंक लाने हेतु आवश्यक तैयारी एवं अहम् योजना पर बैठक मे निर्णय लिया गया.
स्वछता ऐप के द्वारा 20 हजार लोगो द्वारा स्वछता ऐप पर फिडबैक एवं रेटिंग कराने हेतु स्कूल, कॉलेज, शहर के लोगो, एन सी सी,एवं सामाजिक संस्थानों के माध्यम से वोटिंग प्रतिशत बढ़ाई जाएगी, जिससे रैंकिंग मे 600 अंक आसानी से मिल जाएगी, जिसके लिए महापौर द्वारा कहा गया है कि इस बार अंक लाने मे जो कार्य सभी संघटको द्वारा कराया जाना है उसके साथ मिलकर कार्य कराया जायेगा.
स्वछता रैंकिंग मे सुधार के लिए 06 स्वछता चैंपियन एवं 02 ब्रांड एम्बेसडर का चयन महापौर के नेतृत्व किया जायेगा, जिससे शहर के रैंकिंग मे सुधार मिलेगा एवं चयनित स्वछता चैंपियन एवं ब्रांड एम्बेसडर स्वछता मे भागीदारी निभाएगी और शहर साफ और सुन्दर बनाने मे सहयोग मिलेगा. ब्रांड एम्बेसडर स्वछता सर्वेक्षण मे अहम् भूमिका निभाते है, लोगो को जागरूक करने, प्रचार प्रसार, वोटिंग कराने, स्वछता पर सुझाव इत्यादि कार्यों मे उनके द्वारा सहयोग दिया जाया है.
घरों से निकलने वाले गिला कचड़ा एवं सूखा कचड़ा का निस्तारण के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के माध्यम से खाद बनाया जायेगा जिससे स्वछता रैंकिंग मे अच्छा अंक मिलेगा,
महापौर ने शहर के सभी नागरिकों से अपील एवं अनुरोध किए है कि शहर को साफ और स्वच्छ बनाने मे मेरा साथ दे ताकि इस बार स्वछता रैंकिंग मे अपना शहर टॉप टेन की श्रेणी मे आ जाये ये तभी संभव होगा जब आपका साथ और सहयोग देंगे तभी.
महापौर ने कहा कि सफाई एजेंसी को भी एकरनामा के अनुसार कार्य करना होगा ताकि हमारा शहर साफ और सुंदर दिखे.
बैठक मे नगर आयुक्त ने दोनों स्वछता पदाधिकारी को निर्देश दिए की स्वछता रैंकिंग मे सुधार एवं उत्कृष्ट अंक लाने हेतु कार्य आज से शुरू कर दे ताकि हमारा शहर का नाम हो. जो भी आवश्यक संसाधन एवं मानव बल आदि की जरुरत हो उसका आप सहयोग ले.
आई इ सी के तहत प्रचार प्रसार, नुक्कड़ नाटक, टोल फ्री नम्बर पर शिकायत एवं सुझाव, फीडबैक, वोटिंग, रेटिंग के कार्य शुरू करें ताकि जुलाई माह मे स्वछता सर्वेक्षण का तृतीय चरण के कार्य मे कोई लापरवाही ना हो सके.जगह जगह लोगो को जागरूक करने के लिए स्पेशल टीम गठित की जाएगी, ताकि स्वछता ऐप मे कोई दिक्क़त नहीं हो।
बैठक मे महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, नगर आयुक्त सुमित कुमार, स्वछता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार, सिटी मैनेजर उपलब्ध थे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



