धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, संजीवनी संस्कार स्कूल के छात्रों ने दिखाया देश भक्ति का जज्बा

संजीवनी संस्कार स्कूल में डा अनिल कुमार ने किया झंडोतोलन
छपरा जिले के आज सभी स्कूलों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में शहर के श्यामचक आदर्श कॉलोनी स्थिति संजीवनी संस्कार स्कूल में भी बड़े धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्कूल परिसर में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा अनिल कुमार ने झंडोतोलन किया। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. जिसकी शुरुआत देश भक्ति गीत के साथ हुई. छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया और वे मंत्रमुग्ध हो कर उनकी रंगारंग प्रस्तुति का आनंद लेते दिखे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने दिखाया कैसे देश के जवानों ने आजादी के लिए सूली चढ़ गए थे।

छात्रों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भेस धारण कर उनके प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस मौके पर डा अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश की आजादी का मूल्य समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनेकों देशभक्तों के बलिदान के उपरांत मिली है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा भारत सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान की पराकाष्ठा के कारण विश्वगुरु माना जाता है।

इसलिए आज के पावन दिवस पर हम सभी को यह संकल्प करना चाहिए कि भारत को विश्वगुरु बनाए रखने में हम सदैव तत्पर रहेंगे। अंत में उन्होंने देशभक्तों तथा शहीदों की शहादत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमें देश के प्रति वफादार रहने तथा भारत मां से जुड़े रहने की प्रेरणा दी है। इस मौके पर डा विशाल कुमार, स्कूल के प्राचार्य रणजीत भगत, स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजुद थी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







