Chhapra News: छपरा जंक्शन पर 18 करोड़ रूपये की Gold के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

छपरा। सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर DRI (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की टीम ने छपरा रेलवे स्टेशन (Chhapra Junction) पर छापेमारी कर 20 किलो सोना (Gold) जब्त किया है। इस दौरान मुंबई के तीन तस्करों—राजेश कुमार, विजय और हितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। बरामद सोने की कीमत खुले बाजार में करीब 18 करोड़ रुपए आंकी गई है।
कपड़ों के बीच छिपाया गया था सोना
DRI की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर मुंबई जाने वाली ट्रेन से भारी मात्रा में सोना लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने ट्रेन में बैठे तीनों तस्करों को पकड़ा। उनके ट्रॉली बैग की जांच करने पर उसमें कपड़ों के बीच छिपा कर रखे गए सोने के बिस्किट और आभूषण मिले।
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: सारण DM ने की हाईलेवल मीटिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी का दिया आदेश
नेपाल से लाई गई थी सोने की खेप
DRI सूत्रों के अनुसार, पकड़ा गया सोना नेपाल से तस्करी करके लाया गया था।
तस्करी का यह नेटवर्क मुजफ्फरपुर होते हुए हाजीपुर पहुंचा, जहां से यह मुंबई से आये तीन तस्करों को सौंपा गया। DRI की टीम ने लंबे समय से इस नेटवर्क पर नजर रखी थी और छपरा रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई कर तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा।
मोबाइल से मिले अहम सुराग, पूछताछ जारी
गिरफ्तार तस्करों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं। मोबाइल की जांच में तस्करी से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। DRI की टीम अब इनकी पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े तस्करों की तलाश में जुटी है।
ये पढ़ें: BSNL ने Vi को दिया जोर का झटका, 29.31 लाख नए ग्राहकों ने BSNL को अपनाया
कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया
गिरफ्तार किए गए तीनों तस्करों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। DRI की पूछताछ से यह स्पष्ट हुआ है कि तस्करी का यह नेटवर्क अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ है।
पिछले वर्ष भी हुई थी बड़ी कार्रवाई
यह कोई पहली बार नहीं है जब DRI की मुजफ्फरपुर टीम ने इतनी बड़ी मात्रा में सोना पकड़ा हो।
मार्च 2024 में भी 13.27 किलो सोना एक वाहन से बरामद किया गया था। उस समय DRI ने गोरखपुर, मुजफ्फरपुर और गुवाहाटी में 61.08 किलो सोना, 19 वाहन और दो मास्टरमाइंड सहित 12 तस्कर गिरफ्तार किए थे।
इस ऑपरेशन का कोड नाम ‘राइजिंग सन’ रखा गया था, जो भारत-म्यांमार बॉर्डर से चल रहे एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी सिंडिकेट के विरुद्ध चला था।
छपरा में हुई इस ताजा कार्रवाई से स्पष्ट है कि नेपाल और म्यांमार से सोने की तस्करी का नेटवर्क बिहार के रास्ते सक्रिय है, और DRI की सतर्कता ने एक बार फिर 18 करोड़ रुपये की तस्करी को नाकाम कर दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पूछताछ से कौन-कौन से बड़े नाम सामने आते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल
- August 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले संगठित गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार



