Road Construction: छपरा शहर के निचला इलाके में इनई-तेलपा मार्ग का होगा पीसीसी निर्माण और चौड़ीकरण
जिलाधिकारी का स्थलीय निरीक्षण, आमजन को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ
छपरा। जिलाधिकारी सारण अमन समीर ने रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत दिलिया रहीमपुर से इनई होते हुए छपरा नगर निगम क्षेत्र तक फैली निचली सड़क का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस पूरे मार्ग के समीप बढ़े हुए नदी के जलस्तर का भी मुआयना किया और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक तैयारी की समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी रिविलगंज एवं सदर को निर्देशित किया कि वे पूरे क्षेत्र में नियमित रूप से विशेष निगरानी रखें और स्थिति के अनुसार कैंप मोड में सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कदम सुनिश्चित करें ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, छपरा को स्पष्ट निर्देश दिए कि इनई से तेलपा तक स्थित निचली सड़क के दोनों ओर की ROW मापी कराई जाए और पूरी चौड़ाई में PCC सड़क का निर्माण कराया जाए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह मार्ग अत्यंत संकीर्ण है और जलभराव की स्थिति में आवाजाही बाधित हो जाती है। ऐसे में सड़क का चौड़ीकरण और मजबूत निर्माण अत्यावश्यक है ताकि नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने सड़क के डिजाइन में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।
इस निरीक्षण अभियान के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि प्रशासन अब जनहित से जुड़े आधारभूत ढांचे के विकास को प्राथमिकता देते हुए लंबे समय तक उपयोगी एवं बाढ़-प्रतिरोधी सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल कर रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने भी जिलाधिकारी के इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि शीघ्र ही इस मार्ग पर चौड़ी, मजबूत और जलजमाव-रहित सड़क उपलब्ध होगी, जिससे रिविलगंज से लेकर छपरा नगर क्षेत्र तक दैनिक आवागमन करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



