छपरा सिविल कोर्ट ने 599 अभियुक्तों को सुनायी सजा, 2 आरोपियों को उम्रकैद

छपरा। सारण जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्ष के अभियुक्तों सहित मद्यनिषेध एवं अन्य कांडों के अभियुक्तों के विरूद्ध सारण पुलिस के सहयोग से न्यायालय द्वारा समुचित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में माह अक्टुबर 2024 में कुल 481 कांडों में 599 दोषसिद्ध अभियुक्तों को सजा सुनाई गई है। जिसमें अक्टुबर माह में कुल 02 अभियुक्तों के विरूद्ध आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। ये 02 अभियुक्त हत्या एवं बलात्कार जैसे गंभीर शीर्ष के अभियुक्त है। जे०जे०वी, सारण कुल 40 कांडों में 45 दोषसिद्ध अभियुक्तों को सजा सुनाई गई है।
विशेष उत्पाद न्यायालय से 439 मामलों में 552 अभियुक्तों को अर्थदंड एवं अन्य सजा सुनाई गई है। गंभीर कांडो के मामलों में सारण पुलिस आगे भी लक्ष्य निर्धारित कर न्यायालय में त्वरित विचारण कराते हुए अभियुक्तो को सजा दिलाने हेतु प्रयासरत है। सारण पुलिस का कहना है कि वे लगातार लक्ष्य निर्धारित कर अभियुक्तों के खिलाफ त्वरित विचारण के लिए न्यायालय में कदम उठाते रहेंगे। इस प्रयास से न केवल अपराधियों को दंड मिलेगा, बल्कि समाज में सुरक्षा और शांति की स्थिति भी बनी रहेगी।
न्यायालय द्वारा सजा पाए अभियुक्तों का विवरण:
- कुल 599 दोषसिद्ध अभियुक्तों को सजा
- 2 अभियुक्तों को आजीवन कारावास
- 552 अभियुक्तों पर अर्थदंड और अन्य सजा
- 45 अभियुक्तों को जे०जे०वी. कोर्ट से सजा
Author Profile

Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा



