
छपरा। सारण जिला में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना, सारण की टीम ने दो अलग-अलग कांडों में कार्रवाई करते हुए म्यूल खातों (फर्जी/किराए के बैंक खातों) के माध्यम से साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में संलिप्त कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जांच में करीब 4 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के आर्थिक एवं साइबर अपराध प्रभाग से प्राप्त इनपुट के आधार पर की गई।
प्रथम मामला
साइबर थाना कांड सं.-35/26, दिनांक-26.02.2026
आर्थिक एवं साइबर अपराध प्रभाग से मिली सूचना पर एक्सिस बैंक के एक म्यूल खाते की जांच की गई। जांच में 16 जुलाई 2025 से 20 नवंबर 2025 के बीच लगभग 49 लाख रुपये की संदिग्ध राशि के जमा और निकासी का मामला सामने आया।
भौतिक सत्यापन एवं तकनीकी अनुसंधान के बाद एक अभियुक्त की संलिप्तता प्रमाणित हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि दूसरे व्यक्ति के कहने पर लालच में आकर खाता खुलवाया और चेकबुक, एटीएम व सिम उपलब्ध कराया।
इस मामले में एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। खाते से जुड़े मामलों में विभिन्न राज्यों में साइबर शिकायतें दर्ज हैं। अन्य संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
क्या है दूसरा मामला
साइबर थाना कांड सं.-36/26, दिनांक-27.02.2026
बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाते की जांच में NCRP पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर लगभग 3.51 करोड़ रुपये की अवैध ट्रांजेक्शन पाई गई। तकनीकी एवं भौतिक अनुसंधान के बाद 5 अभियुक्तों की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि ये सभी म्यूल खातों के जरिए ठगी की रकम को विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर निकालने के नेटवर्क का हिस्सा थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
- राकेश कुमार साह, निवासी- रसूलपुर, ब्लॉक- एकमा, जिला- सारण।
- मो. सिराजुद्दीन, निवासी- वार्ड नं.-08 घेघटा, थाना- खैरा, जिला- सारण।
- एक व्यक्ति, निवासी- सलेमपुर, थाना- नगर, जिला- सारण।
- आशुतोष कुमार, निवासी- ब्राह्मण टोली छपरा, थाना- भगवानबाजार, जिला- सारण।
- विशाल कुमार उर्फ विश्वजीत कुमार, निवासी- वार्ड नं.-7 पुलिस लाइन, थाना- नगर, जिला- सारण।
- सोनू कुमार श्रीवास्तव, निवासी- मढ़ौरा वार्ड नं.-05 मालगोदाम रोड, थाना- मढ़ौरा, जिला- सारण।
जब्त सामान
- डायरी – 01
- सिम कार्ड – 05
- चेकबुक – 04
- मोबाइल फोन – 06
इस नंबर करें साइबर अपराध से संबंधित शिकायत
सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम थाना को दें, ताकि समय रहते राशि को होल्ड कराया जा सके।
साइबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारियों की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जिले में सक्रिय साइबर नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



